अटेर: शहर में 12 घंटे से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त; कई वार्डों में जलभराव की स्थिति
Ater, Bhind | Aug 4, 2026 भिंड शहर में आज मंगलवार के रोज सुबह 6 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। शुरुआत में रिमझिम बारिश हुई, लेकिन इसके बाद तेज और मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। लगातार करीब 12 घंटे हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया हालांकि,इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली।लगातार बारिश के कारण शहर में जल भराव की स्थिति बन गई