सांगानेर: जयपुर के सांगानेर सदर थाने में एसीबी की कार्रवाई, ASI महेश चंद को ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सांगानेर सदर थाना परिसर में कार्रवाई करते हुए एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए ASI महेशचंद मीणा को रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है। वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,ASI मीणा ने दर्ज मुकदमे में परिवादी की मदद करने के लिए रिश्वत मांगी थी