मुंबई-भिवंडी में बागेश्वर बालाजी सनातन मठ में विराजे गणपति बप्पा!
लंदन यात्रा पूर्ण कर भारत लौटे बागेश्वर धाम सरकार रात्रि में मुंबई स्थित सनातन मठ पहुंचे। गणेश चतुर्थी की पावन सुबह बागेश्वर सरकार की उपस्थिति में मठ में भगवान गणपति बप्पा की विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई।
गणपति बप्पा की स्थापना के दौरान पूरा सनातन मठ परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
बागेश्वर भौकाल न्यूज़ | सच की आवाज