रायबरेली: सारस चौराहा पर अतिक्रमण हटाने में नगर पालिका का दोहरा चरित्र, कुछ दुकानों पर चलाई गई जेसीबी, दुकानदारों में रोष
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,सारस चौराहे पर बुधवार को,नगर पालिका द्वारा,अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई,कार्रवाई से,नाराज कई दुकानदारों ने विरोध व्यक्त किया है।कहा है कि, नगर पालिका का दोहरा चरित्र देखने को मिला है।सभी दुकानें ना हटवाकर कुछ ही दुकानों पर जेसीबी से दुकानें तोड़ने की कार्रवाई की गई है।दुकानदारो ने कहा जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की जाएगी।