पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने बदला अपनी पार्टी का झंडा, पटना स्थित आवास से महुआ के लिए हुए रवाना
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ऐसे में अब तेज प्रताप यादव ने भी अपनी पार्टी का झंडा बदल दिया है। गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे तेज प्रताप यादव महुआ के लिए रवाना हुए। महुआ में तेज प्रताप यादव अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।