पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर बाल-बाल बचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, एस्कॉर्ट के बीच आई इनोवा कार
मरीन ड्राइव पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार रात करीब 8:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सड़क हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राबड़ी आवास आ रहे थे। इसी दौरान मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट के बीच में एक इनोवा कार घुस गया और तेजस्वी की गाड़ी को ओवरटेक करने लगा। हादसे में तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए।