पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, तेजस्वी नहीं चाहते कि पप्पू यादव और कन्हैया आगे बढ़ें
बिहार बंद के दौरान तेजस्वी और राहुल की गाड़ी पर पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को नहीं चढ़ने दिया गया था। इसे लेकर गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्होंने जब वीडियो देखा तो उन्हें भी बहुत दुख हुआ लेकिन तेजस्वी यादव नहीं चाहते हैं कि पप्पू यादव और कन्हैया कुमार आगे बढ़े।