पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का सवाल, चुनाव आयोग को किस बात का है अहंकार?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग से गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे यह सवाल पूछा है कि आखिर चुनाव आयोग आधार कार्ड, जॉब कार्ड या मनरेगा कार्ड को नामंजूर क्यों कर रहा है। मौके पर उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर यह भी पूछा है कि आखिर चुनाव आयोग को किस बात का ईगो है।