पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने निजी सचिव मिसाल सिन्हा को किया निलंबित, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप
तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सचिव मिशाल सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिशाल सिन्हा पर तेज प्रताप की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप लगा है, जिससे तेज प्रताप ने नाराजगी जताई है। मिशाल सिन्हा लंबे समय से तेज प्रताप यादव के साथ जुड़े हुए थे।