पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव अपने परिवार को रिसीव करने पटना एयरपोर्ट पहुंचे, बेटी को गोद में लिए आए नजर
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे पत्नी राजश्री यादव, अपने बेटे और बेटी को रिसीव करने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी बेटी को गोद में लिए एयरपोर्ट से बाहर निकले और अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में बैठकर राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए।