चिड़ावा: सुलताना में दिल दहला देने वाली घटना, आर्मी जवान ने पत्नी की हत्या कर खुद की ली जान
झुंझुनूं के सुलताना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक आर्मी जवान ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को दोपहर करीब एक बजे, किराए के एक मकान में पति-पत्नी के शव मिले। पत्नी का शव किचन में पड़ा था, जबकि आर्मी जवान फंदे से लटका हुआ था।