नौतन: रंगदारी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था
नौतन थाना के पुलिस ने रंगदारी मामले में विगत एक वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपी को उसके घर झखरा बसवरिया से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रामाधार सहनी बताया गया है। 24 दिसंबर के दोपहर 2 बजे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर स्थानीय थाने में कांड संख्या 511/23 दर्ज है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।