नौतन: नौतन थाना पुलिस ने संत पुर गांव से शराब बिक्री करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
नौतन थाना पुलिस ने चोरी छिपे शराब की बिक्री करते एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने ढाई लीटर देशी शराब जब्त किया है। पकड़ा गया धंधेबाज संतपूर गांव निवासी विंध्याचल मुखिया बताया गया है। 23 दिसंबर के दोपहर 2 बजे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर शराब बिक्री करते धंधेबाज को शराब के साथ दबोचा गया है।