नौतन: नीतीश की 'प्रगति यात्रा' छलावा यात्रा है, वादे पूरे न करने पर जनता से माफी मांगे: सुनील कुमार राव
नौतन प्रखंड मुख्यालय पर 23 दिसंबर के दिन करीब बारह बजे भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा ने नौतन प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पर एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया। सैकड़ों गरीब महिला पुरुष महागरीब परिवारों के लोगों ने भाग लेकर अपनी मांगो पर जोर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा।