नौतन: धूम नगर कोर टोला गांव से बाइक चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
नौतन थाना क्षेत्र के धुमनगर कोहड़ा टोला गांव से विगत रात्री उमेश भगत की बाइक चोरी हो गई।इस बावत पिड़ित ने गांव के ही सोकन भगत व चंदन कुमार को नामजद बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है। शनिवार के दोपहर 3 बजे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने आवेदन के आलोक में कांड संख्या 508/24 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।