नौतन: नौतन प्रखंड में पंसस की बैठक में मनरेगा, दाखिल-खारिज जैसे मुद्दों पर चर्चा
नौतन प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख कृष्ण देव चौधरी की अध्यक्षता में 24 दिसम्बर के दिन दोपहर एक बजे से हुई।पंसस की बैठक शांति पूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस दौरान मनरेगा के कार्यों में शिवराजपुर व खड्डा पंचायत के पीआरएस रंजीत मिश्रा व रोहित कुमार पासवान द्वारा समिती सदस्यों से अवैध वसूली का मुद्दा छाया रहा।