जगदलपुर: सिरहासार चौक स्थित शहीद स्मारक में पसरी गंदगी को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने नगर निगम को घेरा
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आज सिरहासार चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंच वहां व्याप्त गंदगी को लेकर , जगदलपुर नगर निगम की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक जैसे पवित्र स्थल में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है ।और जगदलपुर नगर निगम इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।