दतिया नगर: राधा गार्डन के पास मामूली विवाद में युवक से मारपीट, जातिगत गाली देने का आरोप, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज
दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राधा गार्डन के पास में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद रविवार रात में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में रविवार रात 10 बजे थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर साढ़े 03 बजे के आसपास का मामला है।