फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र बौहरान गली में पुनर्निर्माण के दौरान एक खाली बिल्डिंग गिरी, CCTV में कैद हुई घटना
थाना दक्षिण क्षेत्र बौहरा गली में एक जर्जर खाली बिल्डिंग जिस पर काम चल रहा था, मंगलवार सायं पांच बजे करीबन गिर गयी। इस दौरान बडा हादसा बच गया। गनीमत रही उस वक्त कोई वहां से निकल नहीं रहा था। मामले को लेकर थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि एक पुरानी बिल्डिंग थी उस पर काम चल रहा था एकदम आगे का हिस्सा गिरा, कोई जनहानि नहीं हुई।