सहसवान: जरीफनगर पुलिस ने दहेज एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जरीफनगर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में 04 अभियुक्तों पर कार्यवाही की है। दहेज एक्ट के एक वांछित अभियुक्त वीरेश पाल पुत्र बेदराम निवासी ग्राम मदारपुर गन्नौर हाईवे पर मदारपुर यात्री सेड के पास से गिरफ्तार किया गया है। सत्यपाल पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम पतीसा द्वारा 27 मार्च 2026 को दहेज़ को लेकर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।