बटियागढ़: खिरिया गांव में घोड़ी चढ़कर मतदान करने पहुंचा दुल्हा
लोकतंत्र के महोत्सव में दमोह के विभिन्न मतदान केंद्रों पर दूल्हा दुल्हन भी विवाह के साथ साथ मतदान कर रहे हैं,इसी क्रम में बटियागढ़ ब्लाक के खिरिया गांव में दूल्हा रोहित सिंह घोड़ी चढ़कर मतदान केंद्र पहुंचे और बारात में जाने से पहले इन्होंने अपना मतदान कर कर्तव्य निभाया, आज लोकसभा चुनावों में कई जगह दूल्हा दुल्हन वैवाहिक कार्यक्रम के बीच मतदान कर रहे हैं।