सिकंदराराऊ: पोरा में विद्युतकर्मियों ने किसान की खड़ी फसल को बर्बाद कर गाढ़े विद्युत पोल लगाए, किसान ने एसडीएम से की शिकायत
पोरा निवासी हरिओम वर्मा का गांव में ही खेत है जहां उनकी बिना अनुपस्थिति में और बिना अनुमति के विद्युत कर्मियों के द्वारा पोल खड़े कर दिये। खड़ी फसल में ट्रैक्टर घुसा दिया जिससे किसान की मक्का की काफ़ी फसल बर्बाद हो गई, किसान ने एसडीएम से लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही और नुकसान के मुआवजे की मांग की है।