चित्तौड़गढ़ के जैन गुरुकुल में जीतो यूथ विंग द्वारा विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। सचिव अक्षत पोखरना ने बताया कि जयपुर से आए प्रमाणित प्रशिक्षक संयम जैन ने एआई की कार्यप्रणाली और वर्तमान में इसके उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।