पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में होली चौक मानपुरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संजय राव के सान्निध्य में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।