चित्तौड़गढ़ में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की स्मृति में एनएसयूआई द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय राव ने किया। रैली महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के नारे लगाए।