पन्ना: पुलिस से झूमाझटकी और जानलेवा हमले की आरोपी दिव्या अहिरवार की जमानत अर्जी निरस्त
Panna, Panna | Sep 29, 2026 मझगांव बांध विस्थापन और मुआवजे को लेकर बनहरीकलां में चल रहे आंदोलन के दौरान हुई झड़प मामले में बड़ा अपडेट आया है। अजयगढ़ न्यायालय की JMFC उपमा भार्गव की अदालत ने आरोपी दिव्या अहिरवार की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले (धारा 109 BNS) सहित कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने यह प्रकरण दर्ज किया था।