बीना: मडिया वार्ड और कटरा वार्ड का नगर पालिका अधिकारी ने किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा और दिए निर्देश
Bina, Sagar | Jun 4, 2025 नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं एसडीएम विजय डेहरिया के द्वारा दो दिन पहले सफाई व्यवस्था को लेकर नगरीय क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था और गंदगी को लेकर नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते नगर पालिका अधिकारी राम प्रकाश जगनेरिया ने नगर पालिका सब इंजीनियर एवं कर्मचारियों के साथ मडिया वार्ड एवं कटरा वार्ड का निरीक्षण कर निर्देशित किया।