जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली शाहबाद आदिवासी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र को कचरा पात्र की तरह इस्तेमाल करते हुए बड़ी मात्रा में एक्सपायरी और नकली पेप्सी जैसे पेय पदार्थों को यहां ठिकाने लगाया जा रहा है। प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।