भीलवाड़ा: जाली में चामुंडा माता मंदिर में दो बार हुई चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, चोरों को पकड़ने की मांग
आसींद थाना क्षेत्र के जाली में चामुंडा माता मंदिर में दो बार हुई चोरी के मामले में ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और अविलम्ब चोरी की वारदातो का खुलासा करने की मांग करी।मांगे नहीं मानने पर ग्रामवासीयो ने आंदोलन की चेतावनी दी।