अकलतरा थाना क्षेत्र के अर्जुनी गांव में युवक गोपी कोसले से 3 लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले राहुल सतनामी, बिट्टू सतनामी, लुल्लु सतनामी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, अर्जुनी गांव के गोपी कोसले ने बताया कि वह गांव के बाजार के पास खड़ा था।