जहानाबाद: सफाई कर्मी की हत्या के विरोध में भाकपा माले ने निकाला अक्रोश मार्च, प्रतिवाद सभा का आयोजन किया
14 दिसंबर को शहर के मलहचक में एक सफाई कर्मी की एक चाय दुकानदार के द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दिया गाया था जिसके विरोध में भाकपा माले के द्वारा भाकपा माले कार्यालय से मंगलवार दिन में करीब 12 बजे अक्रोश मार्च निकालते हुए अरवल मोड़ पर प्रतिवाद सभा का अयोजन किया गया और पीड़ित पदिवार को सरकारी नौकरी सहित उचित मुआवजे की मांग की गई।