जहानाबाद: जिले के टॉप टेन सूची में शामिल ₹50 हजार के इनामी अपराधी को एसटीएफ के सहयोग से किया गया गिरफ्तार: एसडीपीओ
जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल 50 हजार के इनामी अपराधी सुदामा यादव को एसटीएफ के सहयोग से जिले की पुलिस ने जहानाबाद के पाने घर भेलावर ओपी क्षेत्र अंतर्गत कनक बीघा गांव जाने के क्रम में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मंगलवार दिन में करीब 1 बजे एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी।