जहानाबाद: गांधी मैदान में आयोजित नियोजन मेले में 406 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया: जिलाधिकारी
गांधी मैदान में एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सोमवार की शाम लगभग 5 बजे बताया कि आज के मेले में लगभग 2112 अभ्यर्थियों ने भाग लिया गया। कुल 1333 अभ्यर्थियों ने 25 कम्पनियों के यहां बायोडाटा दिया गया। जिसमें 406 अभ्यर्थियों को अगले दौर के लिए Shortlist किया गया।