सायला: जालोर की 304 ग्राम पंचायतों में बनेगी पौधशाला, जिले में ₹1835 लाख के 529 कार्यों को मिली स्वीकृति
Sayla, Jalor | Dec 2, 2024 राज्य सरकार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले में 529 कार्यों के लिये 1835.50 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया- राज्य सरकार के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में जिले की 304 ग्राम पंचायतों में पंचायत पौधशाला का शिलान्यास किया जायेगा।