घोड़ाडोंगरी: तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर 156 गांव के युवाओं को दिया गया प्रशिक्षण
तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी में गुरुवार को डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर 156 गांव के युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा द्वारा युवाओं को डिजिटल क्रॉप सर्वे के बारे में जानकारी दी गई।पटवारी अनिल उइके ने बताया कि घोड़ाडोंगरी तहसील के 156 गांव के युवाओं को डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रशिक्षण दिया गया।