घोड़ाडोंगरी: जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में तहसीलदार महिमा मिश्रा ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान तहसीलदार ने ग्राम पंचायतो में चल रहे निर्माण कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा की। वही ग्राम पंचायतो के सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।