घोड़ाडोंगरी: दानवाखेड़ा गांव में नदी में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत,पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
दानवाखेड़ा गांव में नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चोपना पुलिस ने गुरुवार को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दानवाखेड़ा गांव में नदी में डूबने से उदन शाह की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।