घोड़ाडोंगरी: सतपुड़ा डेम सारनी के खोले गए 7 गेट, 2-2 फीट की ऊंचाई तक गेट खोलकर तवा नदी में छोड़ा जा रहा 12 हजार क्यूसेक पानी
सतपुड़ा डेम सारनी के गुरुवार को 7गेट खोले गए।डेम के 7गेट 2-2 फीट की ऊंचाई तक खोलकर तवा नदी में 12000क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वही तवा नदी के आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया गया है। डेम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते सतपुड़ा डेम सारनी का वाटर लेवल बढ़ गया है। जिसे मेंटेन करने के लिए डेम के 7 गेट खोले गए है।