चाचौड़ा: चाचौड़ा के गांव नयापुरा में विधायक ने ग्रामीणों से संवाद किया, सालरियाखेड़ी में नए पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया
Chachaura, Guna | Jul 13, 2026 चाचौड़ा विधानसभा के गांवो का विधायक प्रियंका मीणा ने 13 जुलाई को निरीक्षण किया। ग्राम नयापुरा में ग्रामीण जनों के साथ बैठकर संवाद कर समस्याएं जानी, ग्रामीणों ने सुझाव भी दिए। विधायक ने समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्राम सालरियाखेड़ी में बन रहे नए पंचायत भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में काम पूरा करने एजेंसी को निर्देश दिए।