उधवा: उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में एसडीओ ने स्वयंसेवकों के साथ बैठक की, समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में वॉलिंटियरों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ सदानंद महतो ने किया। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ जयंत कुमार तिवारी तथा अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल उपस्थित रहें।