करछना: घूरपुर क्षेत्र के जसरा में होने वाले दशहरा मेले को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, एसीपी ने किया पैदल मार्च
यमुनापार क्षेत्र के घूरपुर थाना अंतर्गत जसरा में बृहस्पतिवार को दशहरा मेले का आयोजन किया जा रहा है। दशहरा मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार शाम 7:00 बजे के करीब एसीपी कौंधियारा व घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न जगहों पर पैदल ग्रस्त करते हुए व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।