इस्लामनगर अलीगंज: गरही थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में मची हड़कंप
जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर सोमवार को 6 बजे तक गरही थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य मार्गों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की तथा वाहन चालकों के दस्तावेज, हेलमेट और अन्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों और राहगीरों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।