टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग, 79 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, ₹26800 समन शुल्क वसूला
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन करने,सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग कर 79 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की और 26800 समन शुल्क वसूला।