कलेक्टर अवधेश शर्मा ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ जतारा में खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वितरण केन्द्र पर खाद की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद लेने आये कृषकों से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं का समाधान के निर्देश दिए।