टीकमगढ़: जिला न्यायालय में 14 दिसंबर की नेशनल लोक अदालत के लिए न्यायाधीशों की बैठक आयोजित
14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशगणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में समस्त न्यायाधीशगण से नेशनल लोक अदालत में तैयार एवं संभावित निराकृत प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई।