कसिया: छपरा अहिरौली में सड़क पर पानी गिराने को लेकर मारपीट, महिला घायल
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव छपरा अहिरौली में सड़क पर पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के लोगों को चोट लगी है। एक पक्ष की एक महिला उषा देवी पत्नी लालू प्रसाद उम्र 40 वर्ष को गम्भीर चोट लगने पर परिजन सीएचसी तमकुही लाये। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। महिला के बाएं हाथ में गम्भीर चोट लगी है।