कसिया: पिपरा रज्जब में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत
नगर पंचायत फाजिलनगर के पिपरा रज्जब में आकाशीय बिजली गिरने से उसके चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी है। कसया तहसील के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत फाजिलनगर के पिपरा रज्जब निवासी इरफान शाह 17 वर्ष पुत्र इरशाद शाह सरेह में घूमने गया था। इसी दौरान बारिश में आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से किशोर इरफान की मौके पर ही मौत हो गयी।