कसिया: तमकुहीराज में ऑटो से घर जा रही महिला से बाइक सवारों ने छीना मोबाइल, ऑटो से गिर कर महिला घायल
ऑटो से घर जा रही महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मोबाईल छिनने के दौरान महिला ऑटो से गिरकर घायल हो गयी। सुमन पत्नी राजन निवासी गाजीपुर भरपटिया तमकुहीराज से ऑटो से घर जा रही थी। इसी दौरान तमकुही समउर मार्ग पर पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक आये। और महिला से मोबाईल छिनने के दौरान उसका हाथ पकड़ खिंच दिये।