कसिया: कसया पुलिस ने दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया पुलिस ने दुष्कर्म आदि मामलों के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कसया थाने के उपनिरीक्षक बबलू कुमार सोनकर ने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म आदि के मामले में वांछित अभियुक्त अंकित विश्वकर्मा पुत्र रामेश्वर विश्वकर्मा निवासी धोकरहा सिसवा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।