कसिया: मंगुरीपट्टी में ससुरालियों पर लगा बहू को जलाने का आरोप, महिला को गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल किया गया रेफर
चौराखास थाना क्षेत्र के गांव मंगुरीपट्टी में बहु को ससुरालियों पर जलाने का आरोप लड़की के पिता ने लगाया है। रामकिशुन बैठा पुत्र मुसहर बैठा निवासी पगरा पड़री थाना पटहेरवा ने अपने बेटी कविता की शादी तीन वर्ष पूर्व मंगुरीपट्टी निवासी जितेंद्र से किया था। कविता के ससुराल वाले उनके बेटी को जलाकर उसे गम्भीर स्थिति में उनके घर छोड़ कर फरार हो गये है।